Jack Ma का असली नाम Ma Yun है। Alibaba Group के संस्थापक की कहानी काफी रोचक और प्रेरणादायक है। आइए, जानते हैं जैक मा के बारे में रोचक तथ्य।
Jack Ma का जीवन
जैक मा का जन्म 10 सितंबर 1964 को चीन के झेजियांग प्रांत के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके माता पिता कुई वेंकाई ( Cui Wencai) और मा लाइफ ( Ma Laifa ) पारंपरिक संगीतकार थे। वे गायन से अपनी आजीविका चलाते थे। जैक मा का एक बड़ा भाई और बहन हैं। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था।
बचपन से ही जैक मा को अंग्रेजी सीखने का जूनून था। जिसके लिए उन्होंने विदेशी पर्यटकों को मुफ्त में गाइड करना शुरू किया था। वह विदेशी पर्यटकों से टूटी फूटी अंग्रेजी में बात करते थे। बाद में उनकी अंग्रेजी में सुधार हुआ।
जैक मा की शिक्षा
जैक मा का जीवन असफलताओं से भरा हुआ रहा लेकिन उन्होंने कभी भी गिव अप नहीं किया। वह औसत से भी कम दर्जे के छात्र थे। वह पांचवीं में दो बार और आठवीं में तीन बार फेल हुए थे। उन्हें तीन बार की असफलताओं के बाद कॉलेज में प्रवेश मिला। हार्वड बिजनेस स्कूल ने उन्हें दस बार रिजेक्ट किया। आखिरकार उन्होंने 1998 में हांग्झोल टीचर्स इंस्टिट्यूट से स्नातक किया।
Jack Ma का संघर्ष
जैक मा का जीवन असफलताओं और रिजेक्शन से भरा रहा। उन्होंने 40 के करीब नौकरियों के लिए आवेदन किया लेकिन एक बार भी चयनित नहीं हुए। पहली बार जब उनके क्षेत्र में KFC खुला तो 24 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जिनमें से 23 की नौकरी पर रख लिया और जैक को रिजेक्ट कर दिया। उन्हें पुलिस और होटल की नौकरियों के लिए भी रिजेक्ट कर दिया गया। इतनी असफलताओं के बाद भी जैक मा का आत्मविश्वास नहीं डगमगाया, उन्होंने हार नहीं मानी।
1994 में पहली बार जैक ने इंटरनेट के बारे में सुना और 1995 में अमेरिका में देखा। उन्होंने पहली बार इंटरनेट पर Beer सर्च किया और पाया कि इसमें चीनी बियर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यहीं से उनके जीवन में बदलाव आया। उन्होंने वापस चीन लौटकर अपनी कंपनी “हैबो ट्रांसलेशन एजेंसी” शुरू की। यह फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने “चाइना पेजेस”नाम की एक ऑनलाइन डायरेक्टरी शुरू की। जो चीनी व्यापार को वेबसाइट बनाने में मदद करती थी। इसने तीन साल में 800,000 डॉलर का राजस्व प्राप्त किया। लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चल पाई।
Alibaba Group की स्थापना
जैक मा की सबसे बड़ी उपलब्धि 1999 में अलीबाबा ग्रुप थी। उन्होंने अपने हांगझोउ अपार्टमेंट में अपने 17 दोस्तों के साथ अलीबाबा की स्थापना की। अलीबाबा ग्रुप बिजनेस टू बिजनेस (B2B ) ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है। जो छोटे और मध्यम व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ता है। इस ग्रुप के पहले तीन साल बिना किसी मुनाफे के रहे। कंपनी लगभग बंद होने के कगार पर आ गई थी। लेकिन जैक मा की रणनीति “पहले ग्राहक, फिर कर्मचारी और अंत में निवेशक” ने पास पलट दिया।
साल २००० में, जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक ने अलीबाबा में 20 मिलियन डॉलर का निवेश किया। 2005 में याहू ने 1 बिलियन की हिस्सेदारी खरीदी। इसी बीच जैक मा ने Taobao लॉन्च किया। जो एक C2C मार्किट प्लेस था। eBay ने ताओबाओ को खरीदने की कोशिश की थे लेकिन जैक मा ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद जैक ने Alipay और Tmall जैसे प्लेटफार्म लॉन्च किए। जिसने चीन में डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग की तस्वीर बदल दी।
Jack Ma की टोटल नेट वर्थ
आज की तारीख में जैक मा की टोटल नेट वर्थ 51 बिलियन डॉलर है। जबकि अलीबाबा की वैल्यू 500 बिलियन डॉलर है। 2020 में उनकी टोटल संपत्ति 61.7 बिलियन डॉलर थी।
जैक मा की पत्नी
जैक मा की मुलाकात यूनवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान झांग यिंग ( Zhang Ying) से हुई थी। 1980 के दशक में दोनों ने शादी रचा ली। झांग यिंग ने अलीबाबा ग्रुप को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के दो बच्चे हैं। झांग का कहना है कि जैक ज्यादा हैंडसम नहीं हैं लेकिन वो ऐसे काम कर सकते हैं जो हैंडसम लोग भी नहीं कर सकते। इसिलए मुझे उनसे प्यार हुआ।

