Kesariya Song: रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का पहला गाना 'केसरिया'

रिलीज हुआ ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’

Kesariya Song: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’ आज रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

Kesariya Song: रिलीज हुआ ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फैंस के लिए आज आख़िरकार वो समय आ ही गया है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। आलिया और रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का पहला गाना ‘केसरिया’ (Kesariya) आज रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस का इंतजार हुआ खत्म

सोशल मीडिया यूजर इस गाने की खूब तारीफ कर रहे  है और इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर #Kesariya ट्रेंड कर रहा है।

क्या है इस गाने में खास

‘केसरिया’ सांग अपने आप ही कंई मायनो में खास है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से और भी खूबसूरत बना दिया है।

दरअसल ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले है और ऐसे में इस फिल्म के पहले गाने ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। फैंस को रणबीर और आलिया के ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी नजर आएँगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख़ खान का भी कैमियो होगा। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top