Whatsapp help: व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर उपलब्ध करा दिया है। लंबे समय से यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए था। नया फीचर व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.221 के साथ आता है।
Whatsapp help: व्हाट्सएप को फिंगरप्रिंट से कर सकते हैं लॉक
लेकिन यह डिफ़ॉल्टमें डिसेबल किया हुआ है। यूजर्स को इस फीचर के लिए सेटिंग में जा कर अनेबल करना होगा। इस फीचर के आने के बाद एंड्रॉयड यूजर्स अपनी चैट को गुप्त रख सकते हैं। इसके अलावा शो कंटेंट नोटिफिकेशन का विकल्प भी जोड़ा गया है। अब उपभोक्ता ये तय कर पाएंगे कि मैसेज को छिपाना है या दिखाना है।
व्हाट्सएप को अनलॉक करने का तरीका
व्हाट्सएप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.221 के साथ फिंगरप्रिंट विकल्प आया है। यह विकल्प डिफ़ॉल्ट में डिसेबल किया हुआ है। इसके लिए सेटिंग में जाकर >एकाउंट >प्राइवेसी >फिंगरप्रिंट में जाकर इसे अनलॉक करना होगा।
अगर आपको यह फीचर नहीं मिल रहा है तो इसके लिए पहले चैट हिस्ट्री को बैकअप कर लें। उसके बाद व्हाट्सएप बीटा वर्जन को दोबारा इनस्टॉल कर लें। ध्यान रहे आपके फोन में मार्शमैलो होना चाहिए और फिंगरप्रिंट स्कैनर का होना भी जरूरी है।
व्हाट्सएप अनलॉक के तीन विकल्प
व्हाट्सएप (WhatsApp) में इनेबल विकल्प चुनने के बाद यूजर्स फिंगरप्रिंट के जरिए अनलॉक कर पाएंगे। अपने आप अनलॉक के तीन विकल्प आ जाएंगे। ये विकल्प हैं ,तुरंत ,1 मिनट बाद और 20 मिनट बाद। यूजर अपनी पसंद के हिसाब से विकल्प को चुन सकता है। अगर आप तुरंत विकल्प को चुनते हैं तो इसके लिए हर बार फिंगरप्रिंट से सत्यापन करना होगा।
अगर आप इन तीनों विकल्प में से किसी को भी नहीं चुनते हैं तो पहले की तरह से ही नोटिफिकेशन और मैसेज का जवाब दे पाएंगे और व्हाट्सएप कॉल का उत्तर भी यथावत दे पाएंगे। फिंगरप्रिंट सत्यापन सिर्फ व्हाट्सएप के लिए ही सेट है।
Leave a Reply