प्रीति जिंटा ने दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, बीते महीने बनी हैं जुड़वाँ बच्चों की माँ
प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने बच्चे की पहली झलक दिखाई है। एक्ट्रेस बीते महीने ही सरोगसी के जरिये जुड़वाँ बच्चो की माँ बनी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हो लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रीति अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को अपने से जुडी अपडेट देती रहती हैं। बीते महीने ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये जानकारी दी थी कि वे सेरोगेसी के जरिये जुड़वाँ बच्चों की माँ बनी हैं।
प्रीति के दो बच्चे हैं। एक बेटा जिसका नाम जय जिंटा गुडएनफ और बेटी जिसका नाम जिया जिंटा गुडएनफ है। अब प्रीति ने अपने एक बच्चे की झलक शेयर की है।
मदरहुड एन्जॉय कर रही प्रीति
प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रीति अपने नन्हे से बच्चे को गोद में लेटाए हुए है। हालाँकि तस्वीर में बच्चे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन लाइट ब्लू कलर के कंबल में लिपटा हुआ बेबी प्रीति की गोद में देखा जा सकता है।
तस्वीर को शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, “बर्प क्लोथ्स, डायपर्स एंड बेबीज़….. आई एम लविंग इट आल।”
बॉलीवुड सितारों ने जमकर लुटाया प्यार
प्रीति जिंटा की इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा, दिया मिर्जा, पत्रलेखा, डिनो मोरिया ने कमेंट किया है। किसी ने हार्ट इमोजी तो किसी ने लव इमोजी बनाकर प्रीति की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाया है। वहीं फैंस ने भी कमेंट के जरिये उन्हें बधाई दी है।
Meri sister ko bhi judwaa bhai bahen hai ……acha hai Preeti Didi…. aapke Jai Jiya aap jesa chaho wese hi ache se ache Bane ….. Mai aapko bhot Dil se acha Manta hu aapke films bhot pasand hai mujko….koi mil gya…. the hero…kya khena …. Soldier… Bhot sare …. Our ipl mai bhi aapke kings eleven Punjab ko bhot sports karta hu ..umid hai is saal mataji ki Krupa se panjan win ho…Jay mataji
Pingback: प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने जुड़वां बच्चों की तस्वीर, यूं मजे से लेटकर अपना फर्स्ट IPL मैच एन्जॉय कर
Pingback: प्रीति जिंटा ने मनाया अपने जुड़वाँ बच्चों जय और जिया का पहला बर्थडे, देखिए तस्वीरें · www.4Pillar.news