4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर को याद कर रो पड़ी नीतू कपूर, बोली- ‘हर रोज कोई न कोई उनकी याद दिलाता रहता है’

ऋषि कपूर की डेथ एनीवर्सरी पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। नीतू ने बताया कि हर रोज कोई न कोई उन्हें ऋषि जी की याद दिलाता रहता है।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के निधन को आज 30 अप्रैल 2022 को दो साल पुरे हो गए है। उन्होंने आज ही के दिन Leukaemia से जंग लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर की डेथ एनीवर्सरी पर उनके फैंस,फैमिली मेंबर्स और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग लगातार उन्हें याद कर रहे है। ऋषि की वाइफ नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर और बहू आलिया भट्ट ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है।

पति को याद कर इमोशनल हुई नीतू कपूर

ऋषि कपूर की डेथ एनीवर्सरी पर नीतू कपूर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने डांस दीवाने जूनियर का एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक कंटेस्टेंट की दादी नीतू कपूर को ऋषि जी की याद दिला देती है। ऋषि कपूर को याद कर नीतू बेहद इमोशनल हो जाती है और स्टेज पर ही रो पड़ती है। वीडियो में एक्ट्रेस को आगे कहती है कि मैं हर रोज किसी न किसी से मिलती हूँ और हर रोज कोई न कोई मुझे उनकी याद दिलाता है।

वीडियो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ‘आज ऋषि जी को गए हुए 2 साल पुरे हो गए है। 45 सालों के पार्टनर को खोना बेहद मुश्किल और दर्दनाक था। उस समय मेरे दिल को ठीक रखने का सिर्फ एक ही तरीका था कि मैं खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखूं। फिल्मों और टेलीविजन ने मुझे यह हासिल करने में मदद की। ऋषि जी हमेशा याद रहेंगे और हमेशा सबके दिलों में रहेंगे।’

रिद्धिमा ने शेयर की ये फोटो

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पापा को याद करते हुए अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नन्ही सी रिद्धिमा को अपने पिता की गोद में देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/Cc9ek89o5UA/

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *