Health Tips: सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से बचें

स्वस्थ रहने के लिए आप भी सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करते होंगे। जैसे दही,सूखे मेवे ,भीगे चने और बहुत से फल और सब्ज़ियाँ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट खाई जाने वाली कई चीजें आपकी सेहत को बनाने की जगह बिगाड़ सकती हैं। इन चीजों के बारे में आपका जानना जरूरी है।

कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हे आपको खाली पेट नहीं खाना चाहिए। हमारे खाने से ही सेहत पर अच्छा या बुरा असर पड़ता है। अगर हम खाने में कुछ सावधानियां बरतें तो नुकसान से बचा जा सकता है। सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है।

सुबह के नाश्ते में ऐसे कई संतुलित आहार होते होते हैं ,जिनको आप निश्चिंत हो कर खा लेते हैं। लेकिन क्या सही है और क्या गलत इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। आइए हम आपको बताते हैं कि स्वस्थ और फिट बॉडी के लिए क्या जरूरी होता है।

अगर आपको लगता है कि सुबह खाली पेट दही का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है तो आप बहुत गलत सोच रहे हैं। दही में प्रोबायोटिक के काफी अच्छे स्रोत होते हैं। लेकिन दही को सुबह खाली पेट खाने से पेट में हायडोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।

कई लोग सुबह नाश्ते या सलाद के रूप में टमाटर का इस्तेमाल करते हैं। टमाटर विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। लेकिन खाली पेट सुबह के समय टमाटर का सेवन करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। टमाटर को सुबह खाली पेट खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आप टमाटर को पका कर खा सकते हैं। कच्चे टमाटर का सुबह के समय सेवन करने से बचें।

आमतौर पर लोग वजन कम करने के लिए सुबह के समय खाली पेट खीरे का सेवन करते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट खीरा का सेवन करने से आपको दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

खट्टे और फाइबर से भरपूर फलो जैसे अमरुद और संतरे का सुबह खाली पेट सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है। इनमें ‘फ्रक्टोज’ और फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण ये पेट के लिए सही नहीं हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9083 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “Health Tips: सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से बचें

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन