बॉलीवुड सिंगर एयरपोर्ट पर पाई गई कोरोनावायरस पॉजिटिव, FIR में गलत जानकारी

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ FIR में लिखा गया है कि लंदन से लौटते समय उनका केस पॉजिटिव पाया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

कोरोना वायरस  संक्रमण मामले में सिंगर कनिका कपूर पर यूपी पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है। इस एफ़आईआर में लिखा गया है कि कनिका कपूर 14 मार्च को लखनऊ आई थी। 14 मार्च को एयरपोर्ट पर कनिका कपूर को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें घर पर क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उन्होंने नियम तोड़ते हुए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस लिए महामारी एक्ट के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने बाद में एफ़आईआर की ग़लती स्वीकार कर ली है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने कहा ,” चीफ मेडिकल अफसर की तरफ से एफ़आईआर के लिए आई रिपोर्ट में ग़लती से कनिका कपूर के आने की तारीख 14 मार्च लिखी गई थी। असल में वह 11 मार्च को आई थी। जाँच बात सही कर ली जाएगी।” विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस से बचने के लिए वीडियो जारी कर दिया ये संदेश

क्या होता है एयरपोर्ट पर ?

कनिका कपूर पर हुई एफ़आईआर की वजह से और भी कई सवाल उठ रहे हैं। भारत या दुनिया किसी भी एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस का टेस्ट नहीं होता है। एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों का सिर्फ तापमान चेक किया जाता है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस का टेस्ट सिर्फ लैब में होता है। कोई कोरोनावायरस पॉजिटिव है या नेगेटिव इसकी पुष्टि सिर्फ लैब रिपोर्ट के बाद ही होती है। एयरपोर्ट पर तापमान चेक किया जाता , अगर की यात्री का तापमान सामान्य से अधिक होता है तो संदिग्ध घोषित कर सैम्पल लैब में भेजे जाते हैं।

स्पाइस जेट के सीईओ ने किया ट्वीट

स्पाइस जेट के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने ट्विटर पर लिखा ,” एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस जाँच की सुविधा नहीं है। वे सिर्फ तापमान चेक करते हैं। घरेलू विमानों से आने वाले लोगों की तो जाँच भी नहीं होती है। ” आपको बता दें, कनिका कपूर लंदन से 9 मार्च को लौटी थी। उस समय उनका तापमान सामान्य था। बाद में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top