जन्मदिन खास:माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर जानें उनसे जुडी कुछ खास बातें

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। उनकी एक बड़ी बहन और भाई भी है।

माधुरी दीक्षित का अभिनय के क्षेत्र में कोई सानी नहीं है। एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री पढ़ाई में भी अच्छी थी। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी से पढ़ाई की है।

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थी। लेकिंन इस क्षेत्र में आने के बाद उनको खूब सोहरत मिली। माधुरी ने बॉलीवुड के 70 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। संजय दत्त और सलमान खान के साथ साजन फिल्म से उनको फिल्म जगत में काफी पॉपुलरिटी मिली।

वर्ष 1988 में माधुरी दीक्षित की अनिल कपूर के साथ तेज़ाब फिल्म आई थी। इस फिल्म में उन्होंने मोहिनी का किरदार निभाया था। तेज़ाब फिल्म में उनपर फिल्माया गया ‘एक दो तीन’ गाना काफी फेमस हुआ।

इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने आमिर खान के साथ 1990 में रिलीज हुई ‘दिल फिल्म ‘ में शानदार अभिनय किया। इस फिल्म का गाने काफी पॉपुलर रहे।

1994 माधुरी दीक्षित और सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म रिलीज हुई। इस फैमिली फिल्म को खूब पसंद किया गया। फिल्म के गाने भी लाजवाब हैं। जो आज भी सुने जाते हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए माधुरी ने सलमान खान से भी ज्यादा फ़ीस ली थी। जोकि 2.70 करोड़ बताई जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने 2002 में ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख़ खान के साथ देवदास फिल्म में काम किया। देवदास फिल्म के ‘काहे मोहे छेड़े’ गाने में माधुरी ने 30 किलो का लहंगा पहना था और इस लहंगे की कीमत 20 लाख रुपए थी।

आखिरी बार माधुरी दीक्षित कलंक और टोटल धमाल फिल्मों में नजर आई। उनकी ये दोनों फ़िल्में साल 2019 में रिलीज हुई।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8975 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “जन्मदिन खास:माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर जानें उनसे जुडी कुछ खास बातें

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री