किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं पोर्न स्टार मिया खलीफा,कहा- उन्होंने इंटरनेट तक काट दिया

पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के बाद अब भारत में चल रहे किसान आंदोलन का पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने समर्थन किया है।

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान पिछले 66 दिन से दिल्ली और देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का ये मुद्दा अब अंतराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बन गया है।मंगलवार के दिन अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने एक ट्वीट कर भारत में चले रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। उनके बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने एक ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया। अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भी एक ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया है।

मिया खलीफा ने अपने ट्विटर पर किसान आंदोलन की एक फोटोशेयर करते हुए ट्वीट किया है। मिया खलीफा ने अपने ट्वीट में लिखा, ” मानवाधिकार उल्लंघन में क्या हो रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया है। हैशटैग फार्मर्स प्रोटेस्ट।” मिया खलीफा का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। लोग उनके इस ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मिया खलीफा के इस ट्वीट को 12 बजकर 16 मिनट तक 5780 बार रीट्वीट किया जा चूका है। उनके ट्वीट पर 15 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। मिया खलीफा के ये ट्वीट सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9055 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं पोर्न स्टार मिया खलीफा,कहा- उन्होंने इंटरनेट तक काट दिया

  • Pingback: पोर्न स्टार मिया खलीफा ने फिर किया किसान आंदोलन का समर्थन,वीडियो शेयर कहा-अपनी आवाज उठाओ · www.4Pillar.n

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी