यह देश भाजपा पदाधिकारियों, उनके मंत्रियों और उनके प्रधानमंत्रियों का नहीं है: लखीमपुर खीरी कांड को लेकर वाराणसी में दहाडी प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान ने रैली वाराणसी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है चुनाव की बात नहीं देश की बात है। यह देश भाजपा के पदाधिकारियों उनके मंत्रियों और उनके प्रधानमंत्रियों की जागीर नहीं है।

रविवार के दिन वाराणसी दौरे पर गई कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान ने रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और किसान आंदोलन की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री दुनिया के कोने कोने तक घूम सकते हैं। लेकिन अपने किसानों से बात करने के लिए अपने घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर दिल्ली के बॉर्डर तक कहीं नहीं जा सकते?

सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं अजय मिश्रा के बेटे का बचाव

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों की बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों की निर्ममता से कुचल दिया है और सब पीड़ित परिवार यह कहते हैं कि हमें मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। यहां के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए उस गृह राज्य मंत्री का बचाव कर रहे हैं। जिसके बेटे ने लखीमपुर हिंसा की घटना की है। जो प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे। वह 2 घंटे की दूरी पर लखीमपुर खीरी नहीं जा सकते ? उन किसानों के आंसू पोछने के लिए?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों पर ही कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हाथरस केस में न्याय नहीं हुआ था।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि किसान के बेटे सीमा पर देश की रक्षा भी करते रहे हैं। देश को आजादी भी न्याय के सिद्धांतों के आधार पर ही मिली है। तमाम कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगाने से भी किसान परेशान हुए हैं। देश में बेरोजगारी चरम स्तर पर पहुंच गई है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने बनारस के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। उस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जब दर्शन के लिए जाती हुई प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक सुरक्षाकर्मी महिला को गले लगाया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री