Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने US में अटैंड किया शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट, दर्शकों के बीच यूं झूमते नजर आए दोनों 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस समय अमेरिका में है। हाल ही में दोनों गायक और संगीतकार शंकर महादेवन के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे। कॉन्सर्ट के दौरान की उनकी कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बी-टाउन के चर्चित और पावरफुल कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अमेरिका में है। हाल ही में दोनों गायक और संगीतकार शंकर महादेवन के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे, जो कैलिफोर्निया सेन जोस में आयोजित हुआ। इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को दर्शकों के बीच खूब डांस करते देखा जा सकता है। रणवीर-दीपिका के साथ दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, माता उज्जला पादुकोण और बहन अनिशा भी इस इवेंट में मौजूद रहे।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आए दोनों

कॉन्सर्ट के दौरान दोनों इंडियन ऑउटफिट में नजर आ रहे है। रणवीर इस दौरान येलो कलर के कुर्ता पहने नजर आए, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है। वहीं दीपिका ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आए।

https://twitter.com/anisha_xox/status/1543760672181440515?s=20&t=9AgmgmBsHRQHWl33XMv8EQ

झूमते नजर आए दोनों

रणवीर-दीपिका के एक फैन ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों दर्शकों की भीड़ के बीच झूमते नजर आ रहे है। बैकग्राउंड में शंकर महादेवन के आवाज सुनी जा सकती है। इस वीडियो के साथ फैन ने रणवीर को जन्मदिन की बधाई दी है।

बता दे कि 6 जुलाई को रणवीर सिंह का जन्मदिन है। कॉन्सर्ट के दौरान भी सिंगर ने उनके लिए हैप्पी बर्थडे सांग गाया गया, वहीं दीपिका भी साथ में गाते हुए नजर आ रही है।

https://twitter.com/ssuldier/status/1543701928353357826?s=20&t=9AgmgmBsHRQHWl33XMv8EQ

सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है। फैंस दोनों की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9085 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने US में अटैंड किया शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट, दर्शकों के बीच यूं झूमते नजर आए दोनों 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन