Site icon www.4Pillar.news

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बीकानेर से विक्रम सिंह गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बीकानेर से विक्रम सिंह गिरफ्तार

राजस्थान के बीकानेर से राज्य के खुफिया विभाग और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पाकिस्तानी एजेंट विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। विक्रम सिंह सेना के एरिया में कैंटीन चलाता है। वह पिछले एक साल से सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तानी हैंडलर अनीता ( छद्म नाम ) को भेज रहा था।

राजस्थान इंटेलिजेंस और सेना की खुफिया इकाई ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पिछले लंबे समय से भारतीय खुफिया विभाग के राडार पर था। उसका फोन टैप किया जा रहा। विक्रम बीकानेर जिला की डूंगरगढ़ तहसील के लाखासर के गांव ऊपर का बास का रहने वाला है। वह 31 वर्ष का है।

कौन है विक्रम सिंह ?

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस विभाग, संजय अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा राजस्थान में की जाने वाली जासूसी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी बीच जानकारी में आया कि डूगंरगढ़ का रहने वाला विक्रम सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में है।

एजेंसियों के राडार पर था विक्रम सिंह

एडीजी संजय अग्रवाल ने बताया कि जयपुर इंटेलिजेंस टीम द्वारा विक्रम सिंह की गतिविधियों पर नजर रखी गई। जिसमें  पाया गया कि वह हनी ट्रैप का शिकार होकर, प्रलोभन में आकर सेना की गुप्त जानकारियां आईएसआई के साथ शेयर कर रहा है। वह एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में आकर सामरिक महत्व की जानकरियां भेज रहा था।

भेजता था सेना की गुप्त जानकारियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विक्रम सिंह लंबे समय से महाजन बीकानेर आर्मी एरिया में वेट कैंटीन चला रहा था। वह पिछले एक साल से पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में आया। विक्रम सिंह पिछले एक साल से पाकिस्तानी हैंडलर अनीता को आर्मी की गुप्त जानकारियां, प्रतिबंधित स्थान की लोकेशन, तस्वीरें और सेना के अधिकारीयों की जानकारियां भेज रहा था।

पूछताछ जारी

विक्रम सिंह ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को क्या-क्या गुप्त जानकारियां भेजी ? वह पाकिस्तानी महिला के झांसे में कैसे आया। सेना की गुप्त जानकारियां भेजने के लिए उसे कितने पैसे मिलते थे ? उसके बैंक अकाउंट में कितने पैसे आए ? पुलिस ऐसे कई सवालों की छानबीन कर रही है।

पकड़ा गया आईएसआई का जासूस,18 साल से जुटा रहा था ख़ुफ़िया जानकारियां

बीकानेर में पुलिस अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि विक्रम सिंह से पूछताछ जारी है। उसके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से तथ्यों की पुष्टि होने होने पर आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version