Goldy Brar ? : भारत से भागकर कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ भारत सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। उसको भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड कहे जाने वाले गोल्डी बराड़ ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
कनाडा में रहते हुए भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने सोमवार के दिन आंतकी घोषित कर दिया है। उसको UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है। गोल्डी बराड़ ने ही पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड माना जाता है। जो कनाडा में रहकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता आ रहा है।
गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदर सिंह है। उसका जन्म 11 अप्रैल 1994 को हुआ था। उसके पिता का नाम समशेर सिंह और मां का नाम प्रितपाल और है। वह पंजाब के मुक्तसर के आदेश नगर का रहने वाला है। बाद में उसका परिवार फरीदकोट में शिफ्ट हो गया था। वह 2021 में भारत से कनाडा भाग गया था। गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकी गुट बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ है। वह कनाडा के ब्राम्पटन में रहकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उसी ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। सिंगर की हत्या के बाद उसनेखुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
सोमवार के दिन भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए गोल्डी बराड़ को आंतकी घोषित किया है। गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन में बराड़ का संबंध आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ बताया है। उसे गैर क़ानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है।
बता दें, कुछ दिन पहले भारत सरकार ने गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भी आतंकवादी घोषित किया था। वह भी खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ जुड़ा हुआ है। उसके लिंक गोल्डी बराड़ के साथ भी हैं। लांडा के खिलाफ पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमला करने के आरोप के अलावा बीसियों आपराधिक मामले दर्ज हैं। लखबीर सिंह लांडा भी कनाडा में रह रहा है।
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More