Site icon 4PILLAR.NEWS

खुलासा : एयरबस A320 के पायलट की सिगरेट पीने की आदत ने ली 66 यात्रियों की जान

Airbus A320 के पायलट की सिगरेट पीने की आदत ने ली 66 यात्रियों की जान

Airbus A320: फ्रांस के पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से काहिरा जा रही एयरबस A320 19 मई 2016 में रहस्यमयी हालत में भूमध्य सागर में जा गिरी थी। इस फ्लाइट के क्रैश होने का खुलासा 6 साल बाद हुआ है। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि पायलट के सिगरेट पीने की लत के कारण विमान हादसा हुआ था।

Airbus A320: रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इटली के समाचारपत्र से Corriere Della Sera की रिपोर्ट के अनुसार, विमान हादसे की जांच से जुड़े विषेशज्ञों ने कहा कि मेंटेनेंस इंजीनियर ने गलती से ऑक्सीजन मास्क को साधारण से आपातकालीन जगह पर शिफ्ट कर दिया था। जिसकी वजह से ऑक्सीजन लीक होने लगी थी। 19 मई 2016 को सुबह ढाई बजे के करीब फ्लाइट क्रैश हो गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय एयरबस A320 भूमध्य सागर के ऊपर से गुजर रही थी। इस विमान हादसे के करीब छह साल बाद इसके कारण का खुलासा हुआ है।

2016 में हुआ था हादसा

मई 2016 में एयरबस A320 रहस्यमयी परिस्थितियों में भूमध्य सागर में जा गिरी थी। इस विमान हादसे में मरने वालों में 12 फ्रांस के नागरिक ,एक ब्रिटिश ,दो इराक के और दो कनाडा के तथा 30 मिस्र के नागरिक थे।

अमेरिकी नौसेना ने ढूंढा ब्लैक बॉक्स

विमान हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स को ढूंढने के लिए एक बड़ा सर्च अभियान चलाया गया। ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। काफी जाँच पड़ताल के बाद आखीरकार क्रैश हुए जहाज का ब्लैक बॉक्स अमेरिकन नेवी के हाथ लगा। ब्लैक बॉक्स मिस्र के पास गहरे पानी में मिला। उस समय मिस्र सरकार के अधिकारीयों ने विमान हादसे के पीछे आतंकवादियों का हाथ बताया था।

हालांकि, अब बैक बॉक्स मिलने के बाद जांच में पाया गया कि प्लेन के पायलट मोहम्मद सैय्यद अली शौक़ीर के सिगरेट पीने की आदत के कारण यह हादसा हुआ था । जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आमतौर पर पायलट कॉकपिट में सिगरेट पीते रहता था। 2016 में विमान में सिगरेट पीना मना नहीं था।

Exit mobile version