Cyber Attacks: ISRO Chief S Somnath ने कहा कि संगठन पर हर रोज सैकड़ों साइबर अटैक हो रहे हैं। शनिवार के दिन इसरो प्रमुख एस सोमनाथ केरल पुलिस और सुरक्षा अनुसंधान एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय साइबर सम्मेलन में पहुंचे थे।
Cyber Attacks
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी को हर रोज सैकड़ों साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। कोच्चि आयोजित दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय साइबर सम्मेलन के 16वे संस्करण के समापन सत्र में बोलते हुए एस सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट तकनीक में साइबर हमलों की ज्यादा संभावना है। ये तकनीक लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर आधारित चिप का उपयोग करती है। संगठन साइबर हम्मलों का सामना करने के लिए मजबूत सुरक्षा नेटवर्क से लैस है।
अंतराष्ट्रीय साइबर सम्मेलन
अंतराष्ट्रीय साइबर सम्मेलन में पहुंचे इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, “संगठन है रोज 100 से अधिक साइबर हमलों का सामना करता है। इसरो की साइबर सिक्योरिटी इन हमलों का सामना करने के लिए काफी मजबूत है। हम सॉफ्टवेयर के अलावा इसरो के रॉकेट के अंदर लगी हार्डवेयर चिप्स की सुरक्षा पर ध्यान रखते हुए विभिन्न परीक्षणों पर भी आगे बढ़ रहे हैं। ”
- चांद की सतह पर अंतरिक्ष यात्री चलाएंगे कार, NASA ने दिया तीन कंपनियों को LTV बनाने का काम
- कैप्टन गोपी थोटाकुरा बने पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक
- Sunita Williams बनीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर, रूसी अंतरिक्ष यात्री कोनोनेंको ने पृथ्वी पर लौटने से पहले सौंपी चाबी
- NASA ने ISRO के अंतरिक्ष यात्री को इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में भेजने का किया ऐलान
- अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचते ही खुशी से नाच उठीं सुनीता विलियम्स, पहले भी बना चुकी हैं ये रिकॉर्ड
- Mission Gaganyaan: ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, सफलतापूर्वक लॉन्च की गगणयान की पहली टेस्ट फ्लाइट TV-D1
उन्होंने कहा,” पहले उपग्रह की निगरानी की जाती थी। अब सॉफ्टवेयर के तरीकों में बदलाव करके एक समय में कई उपग्रहों की निगरानी की जाती है।
Leave a Reply