Instagram Richlist 2021: प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली ने बनाई इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में जगह, एक पोस्ट के लिए लेते हैं इतने करोड़ रूपए 

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा उन दो भारतियों में से एक है, जिन्होंने इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में अपनी जगह बनाई है। दूसरे नंबर पर किंग कोहली हैं ।

इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां कंई बड़े स्टार्स अपने फैंस से जुड़े रहते है, और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने फैंस को अपने काम और अपनी लाइफ से जुडी बातों के बारे में अपडेट देते रहतें हैं। यही बॉलीवुड स्टार्स इन सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिये खूब कमाई भी करते हैं। उनकी एक पोस्ट के कमाई जानकर आप के होश उड़ जायेंगे।

हाल ही में इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट 2021 सामने आई हैं। Hopperhq.com के अनुसार इसमें केवल दो भारतीय सेलेब्रिटीज ने अपनी जगहें बनाई है। जिनमें से एक हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दूसरे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट से इतने करोड़ चार्ज करते हैं प्रियंका और विराट

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 65 मिलियन फॉलोवर्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका इंस्टाग्राम पर हर प्रमोशनल पोस्ट के लिए 3 करोड़ रूपये की फीस चार्ज करती हैं। पिछले साल इस लीस्ट में प्रियंका की कमाई 271,000 डॉलर थी और वे पिछले साल 19वे स्थान पर थी।

प्रियंका के साथ-साथ क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विराट इस लिस्ट में 19वें स्थान पर हैं। उनके  इंस्टाग्राम पर 125 मिलियन फॉलोवर्स हैं और विराट अपनी हर एक पोस्ट से 5 करोड़ रूपए कमाते हैं।

ये भी पढ़ें,हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता ड्वेन जॉनसन दूसरे साल भी रहे नंबर एक पर रहे ,जानिए दुनिया के टॉप टेन अभिनेताओं की कमाई के बारे में

टॉप 3 में शामिल रहें ये नाम

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में पहला नाम सेलिब्रिटी फुटबाल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का हैं। वह हर पेड पोस्ट से 11.9 करोड़ रूपए कमाते हैं। उनके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर ड्वेन जॉनसन और एरियाना ग्रांडे हैं। जो अपनी हर एक पोस्ट से 10 करोड़ रूपए कमाते हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8973 posts and counting. See all posts by 4pillar

4 thoughts on “Instagram Richlist 2021: प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली ने बनाई इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में जगह, एक पोस्ट के लिए लेते हैं इतने करोड़ रूपए 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री