महिला पहलवान साक्षी मलिक ने पीएम मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू से अर्जुन अवॉर्ड पाने की गुहार लगाई

महिला पहलवान साक्षी मलिक ने पीएम मोदी और खेल मंत्री से अर्जुन पुरस्कार के लिए ट्विटर पर गुहार लगाई है। साक्षी मलिक ओलंपिक्स ब्रोंज मेडल विजेता हैं।

हरियाणा के रोहतक की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू से अर्जुन पुरस्कार पाने की अपील की है।

कुश्ती में देश को इकलौता मेडल दिलाने वाली महिला कुश्तीबाज साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू से सवाल किया है कि ऐसा कौनसा पदक जीतकर लाऊं, जिससे मुझे अर्जुन अवॉर्ड मिल जाए। महिला रेसलर ने साल 2016 में आयोजित रियो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीता था। साक्षी मलिक देश की पहली महिलावर्ग की कुश्तीबाज है जिन्होंने देश के लिए ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीता है।

दरअसल, महिला रेसलर साक्षी ने अर्जुन पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। खेल मंत्रालय की विशेष समिति ने भी उनके नाम की सिफारिश की थी। लेकिन फाइनल लिस्ट से साक्षी मलिक का नाम हटा दिया गया। जिससे नाराज साक्षी ने प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री रिजिजू से ट्विटर के माध्यम से सवाल किया।

गौरतलब है, साक्षी मलिक को पहले ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है। साक्षी के अलावा महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू का नाम भी अर्जुन अवॉर्ड की फाइनल लिस्ट से हटा दिया गया। मीराबाई चानू को साल 2018 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।

भारत में COVID 19 महामारी को मद्देनजर रखते हुए इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वर्चुअल तरीके से 29 अगस्त को दिए जाएंगे। हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस यानि 29 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में समारोह में यह अवॉर्ड दिए जाते हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8975 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “महिला पहलवान साक्षी मलिक ने पीएम मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू से अर्जुन अवॉर्ड पाने की गुहार लगाई

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री